शहर

MP Assembly Monsoon Session : 'नल तो लगे हैं पानी नहीं आता साहब', जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप; विपक्ष का वॉक आउट

MP Assembly Monsoon Session : मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर विपक्ष ने मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन से वॉक आउट कर दिया।

Image

एमपी विधानसभा मानसून सत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी
  • कांग्रेस के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान किया हंगामा
  • जल जीवन मिशन योजना में घोटाले का आरोप
  • विपक्ष के विधायकों ने सदन से किया वॉक आउट

MP Assembly Monsoon Session : मध्य प्रदेश विधानसभा में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। शुक्रवार को सत्र का पांचवा दिन है और इस दौरान राज्य के सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने जल जीवन मिशन को लेकर सवाल किया।

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा

उन्होंने जानना चाहा कि सांची विधानसभा के कितने गांव इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत हैं, कितने गांव में काम पूरा हो चुका है। अगर ऐसा हुआ है तो उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांची विधानसभा क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां नल तो लगे हैं, मगर पानी नहीं आता। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा काम पूरा होना बताया जाता है। इसकी जांच के लिए समिति बनाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नल से पानी मिलने की व्यवस्था हो इसके लिए वे कलेक्टर को निर्देश जारी करेंगे। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने जल जीवन मिशन में बड़े घोटाले का आरोप लगाया और मांग की कि सरकार को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विपक्ष के विधायकों का वॉकआउट

प्रश्नकाल के दौरान बनी स्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने टोका, इससे असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप है कि कई गांवों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं पृथ्वीपुर के विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

(इनपुट-आईएएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article