Odisha: ओडिशा के बालासोर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना रविवार सुबह की है, जहां जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक एम्बुलेंस में आग लग गयी, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्बुलेंस का फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।
एम्बुलेंस में आग लगने से 4 लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक एम्बुलेंस में आग लग गयी, जिससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब एम्बुलेंस एक मरीज को बस्ता से बालासोर जिला अस्पताल ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की रुपसा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मुर्कीमुंडी छक के समीप पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गयी।
घायल अस्पताल में भर्ती
टक्कर के बाद एम्बुलेंस में आग लग गयी। पुलिस ने बताया कि मरीज और घायलों को बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में एम्बुलेंस का फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया है।
(इनपुट -भाषा)
