नोएडा

नोएडा में दर्दनाक हादसा; रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार ये घटना तब हुई जब बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क से गुजर रहे थे के तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।

Image

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

Photo : Times Now Digital

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था और तेज गति में था।

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन सतर्क लोगों और पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि यह लापरवाही से वाहन चलाने का मामला लग रहा है। ऐसे में मामले की जांच की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किया जाए और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें