नोएडा

ग्रेनो एक्सप्रेसवे से DND जाने वाले ध्यान दें, बदला रहेगा यहां का ट्रैफिक, इस रास्ते का करना होगा इस्तेमाल

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से DND और चिल्ला जाने का रास्ता आज, यानी शुक्रवार रात से बंद रहने वाला है। इस रूट पर अथॉरिटी पाइपलाइन के मेंटिनेंस का काम शुरू करने वाली है इसलिए रास्ते को कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। DND और चिल्ला की ओर जाने वाली गाड़ियों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा, आइए जानते बदले रूट के बारे में।

Image

आज रात से बदलेगा DND जाने का रूट

Photo : Times Now Digital

Noida Traffic Diversion: आज रात से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से DND और चिल्ला जाने का रास्ता बंद रहने वाला है। महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-18 लूप के बीच एक मरम्मत का काम होगा, जिस कारण से ये रास्ता बंद किया जा रहा है। इसकी जगह दूसरे रास्तों का सहारा लेना होगा। दरअसल महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-18 लूप के बीच पेयजल की पाइपलाइन टूटी हुई है, जिसके कारण कई सेक्टरों और गांवों में पेयजल की दिक्कत आ रही थी। इससे निपटने के लिए अथॉरिटी पाइपलाइन के मेंटिनेंस का काम शुरू करने वाली है।

कब से शुरू होगा काम

महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-18 लूप के बीच पेयजल की पाइपलाइन में आई दिक्कत को ठीक करने के लिए शुक्रवार रात 9 बजे से 9 जून, यानी सोमवार सुबह 9 बजे तक ये मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से DND और चिल्ला की ओर जाने वाली गाड़ियों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा।

ये रहेगा डायवर्जन

ग्रेनो एक्सप्रेसवे से सेक्टर 18, DND और चिल्ला की तरफ जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 होते हुए बॉटेनिकल गार्डन के सामने से जाना पड़ेगा। इसी तरह कालिंदी कुंज से सेक्टर 18 और चिल्ला की तरफ जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 होते हुए बॉटेनिकल गार्डन के सामने से जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी दी है कि कॉमर्शियल गाड़ियों को ग्रेनो एक्सप्रेसवे से नोएडा और दिल्ली जाने के लिए जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इमरजेंसी वाहनों के लिए सभी तरह के डायवर्जन्स से छूट रहेगी।

इन इलाकों में पानी की आपूर्ति होगी बाधित

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस मरम्मत काम के दौरान सेक्टर 39, 40, 41, 42, 43, 44, 46, 47, 48, 49 और आगाहपुर, छलेरा के साथ सदरपुर इलाके में पेयजल की आपूर्ति में समस्या आएगी। इसके समस्या से निपटने के लिए अथॉरिटी ने टैंकरों की व्यवस्था कराई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article