नोएडा

SIR ड्यूटी से परेशान एक और टीचर ने BLO वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला इस्तीफा, मानसिक तनाव की बताई ये वजह

Noida News: यूपी समेत पूरे देश में SIR अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच नोएडा में एक और टीचर ने काम से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में मानसिक तनाव और अधिकारियों के रैवया को वजह बताया है।

Image

SIR ड्यूटी से परेशान एक और टीचर ने BL0 वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला इस्तीफा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Noida News: इस वक्त पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच यूपी के नोएडा में SIR ड्यूटी से तंग आकर एक और महिला टीचर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि शिक्षामित्र (संविदा (Contract) पर काम करने वाली टीचर) कविता ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पर इस्तीफा लिखा और उसे BLO के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। इससे पहले पिंकी नाम की एक टीचर ने भी ग्रुप पर इस्तीफा डाला था। हालांकि अब वह काम पर वापस आ गई हैं। लेकिन उनके बाद कविता ने इस्तीफा दे दिया है, जिसमें उन्होंने इसकी वजह अधिकारियों का रवैया बताया।

SIR ड्यूटी में तैनात टीचर ने क्यों डाला इस्तीफा?

नवभारत टाइम्स के अनुसार, कविता नागर ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह करीब 20 साल से सेवा दे रही हैं, लेकिन वर्तमान में बनी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें SIR कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें फील्ड पर काम करना होता है, जिसमें वह न केवल लोगों के व्यवहार से बल्कि अपने विभाग के अधिकारियों के व्यवहार से भी काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वह मानसिक तौर पर उन्हें प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते वह SIR कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारियों के साथ शिक्षण कार्य के इस्तीफा दे रही हैं।

बीएलओ के ग्रुप पर जारी महिला टीचर का ये लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कविता ने बताया कि उनके पास नोएडा विधानसभा बूथ 737 है और उनका भाग संख्या 1357 है, जिसमें 21 का डाटा ऑनलाइन फीड किया है। उन्होंने बताया कि यह एक बेहद लंबी प्रक्रिया है, जो एक दिन में पूरी नहीं होने वाली है।

काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर एफआईआर

बता दें की बीते कुछ दिनों में SIR कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में करीब 60 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले पर टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि शिक्षकों पर एफआईआर उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर डीएम उनकी समस्या को नहीं समझ रहे तो वह सीएम से मिलकर अपनी बात करेंगे। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि उनके बात निर्वाचन संबंधित काम देखने वाले किसी टीचर ने इस्तीफा नहीं भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इस तरफ का कोई इस्तीफा आता है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

SIR काम से परेशान एक और टीचर ने डाला था इस्तीफा

बता दें कि शिक्षामित्र से पहले भी एक महिला टीचर ने SIR काम से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। पिंकी नाम की महिला टीचर ने अपने इस्तीफे में लिखा की उन्होंने 215 फॉर्म ऑनलाइन फीड कर दिए हैं। लेकिन अब वह न ही मतदाता सूची यानी BLO का काम कर पाएंगी और न ही बच्चों को पढ़ा पाएंगी। बता दें कि टीचर ने ये इस्तीफा मेल के माध्यम से नहीं बल्कि बीएलओ के वॉट्सऐप ग्रूप पर भेजा था। हालांकि अब वह काम पर वापस आ गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article