नोएडा

Noida: भर-भराकर ढही निर्माणाधीन मकान की दीवार, तीन बच्चों की मौत; पांच घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

नोएडा: थाना सूरजपुर क्षेत्र के खोदना गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने की घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनिति ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के खोदना गांव में शुक्रवार की देर रात दीवार गिर गई, जिसमें आठ बच्चे मलवे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्हें पास के अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि पांच उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान आहद, आदिल और अलफिजा के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article