सौतेले पिता के किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-81 की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सोमवार को पुलिस को बताया कि एक बीमारी के चलते उसके पति की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तीन बेटों और एक बेटी का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था। महिला ने करीब पांच साल पहले बुलंदशहर निवासी तोताराम से मंदिर में विवाह कर लिया था।
नोएडा सेक्टर-81 में रहने वाली 13 वर्षीय बेटी ने सोमवार को बताया कि जब वो घर पर अकेली थी, तभी उसके सौतेले पिता ने कमरे में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की हैवानियत के बाद किशोरी रोती-बिलखती हुई मां के पास पहुंची और बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर फौरन गिरफ्तार कर लिया।
शादीशुदा है आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी का कहना है कि उसकी पहली पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं, जिन्हें उसकी दूसरी शादी के बारे में पता है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
