नोएडा

Noida : दिल्ली मेरठ ऐक्सप्रवे पर वाहन ने कावड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

दिल्ली मेरठ ऐक्सप्रवे पर मंगलवार की शाम एक वाहन ने बाइक सवार तीन कावड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे से एक की मौत हो गई।

Image

नोएडा में कांवड़ियों का एक्सीडेंट (तस्वीर साभार-टाइम्स नाउ नवभारत)

नोएडा : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार तीन कांवड़ियों की डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मंगलवार 15 जुलाई को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत गौर ग्रीन सिटी के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दिल्ली के थे कांवड़िये

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जीवन (24 वर्ष), निवासी अर्जुनगढ़, छतरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि घायल दो अन्य युवकों के नाम सुमित (25 वर्ष) और राज (23 वर्ष) बताए गए हैं। तीनों युवक दिल्ली के ही रहने वाले थे और कांवड़ लेकर मेरठ से दिल्ली की ओर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला वाहन की तेज रफ्तार और बाइक का असंतुलित होना सामने आया है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि कहीं कोई दूसरा वाहन भी इस हादसे में शामिल तो नहीं था।

हर साल सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article