नोएडा

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, तीन लोगों की मौत

Noida Road Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई खंभे से टकरा गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास हुई।

Image

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

Noida Road Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह लौट रहे थे। पुलिस कहना है कि कार चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ होगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान

नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत मयूर चौराहे के सामने एक्सप्रेसवे पर टाटा टियागो (कार) पोल से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की पहचान ईशान व आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी पाम ओलंपिया (नोएडा एक्सटेंशन) के रूप में हुई है। इनके पिता सुनील कश्यप नोएडा अथॉरिटी में जेई के पद पर तैनात हैं।

एक्सप्रेस में पर लगे CCTV की जांच कर रही पुलिस

जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान एक्सप्रेसवे पर ज्यादा वाहन नहीं थे। कार की रफ्तार तेज थी और सीधे एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर थाना सेक्टर 126 पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल, झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस एक्सप्रेस में पर लगे सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।

(इनपुट-IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article