नोएडा

Noida में 8 साल के मासूम पर पिटबुल डॉग ने किया हमला, कुत्ते का मालिक गिरफ्तार

नोएडा के सोरखा गांव में एक 8 साल के मासूम पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को पिटबुल डॉग ने काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर कुत्ते के मालिक को अरेस्ट कर लिया है।

Image

पिटबुल डॉग (फोटो साभार - ट्विटर)

Noida Dog Attack: नोएडा में कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है, यहां आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहते हैं। नोएडा में पालतु कुत्ते के हमले का ताजा मामला सामने आया है। जहां पिटबुल डॉग ने एक 8 साल के बच्चे पर हमला किया है। जिससे बच्चा घायल हो गया। यह घटना सोरखा गांव की है। जहां पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने एक बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया। जिसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां ने थाना 113 में कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article