नोएडा

नोएडा: आत्महत्या की कोशिश कर रहे शख्स को बचाने के लिए सब-इंस्पेक्टर ने नाले में लगा दी छलांग

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश में शहीद भगत सिंह रोड के पास गहरे और गंदे नाले में गिर गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

Image

पुलिस अधिकारी ने डूबते शख्स को बचाया (File photo)

Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को पुलिस के उपनिरीक्षक ने नशे में धुत एक व्यक्ति को आत्महत्या से बचाने के लिए गहरे नाले में छलांग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह फेज 2 पुलिस से संबद्ध हैं और स्थानीय पंचशील चौकी के प्रभारी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश में शहीद भगत सिंह रोड के पास गहरे और गंदे नाले में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह, उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) नवनीत कुमार और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि व्यक्ति नाले के तेज बहाव वाले गंदे पानी में बह गया है। प्रवक्ता ने कहा, असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए सिंह नाले में कूद गए और उस व्यक्ति को बचा लिया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार