नोएडा

Noida Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, एक महिला की मौत

नोएडा के सेक्टर 39 में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।

Image

नोएडा में रोड एक्सीडेंट

Noida Road Accident: नोएडा के सेक्टर 98 में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

उपचार के दौरान महिला की मौत

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोविंदपुरी निवासी एंजेला जोसेफ (30) 16 नवंबर को अपनी कार से सेक्टर 98 के पास से गुजर रही थीं, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एंजेला और उनके अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान एंजेला जोसेफ की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।

सेक्टर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चेतन शर्मा नामक व्यक्ति और दादरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पूजा नामक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article