नोएडा

नोएडा पुलिस का कमाल, फरीदाबाद से 25 मिनट में पहुंचाई किडनी; मरीज को मिली नई जिंदगी

नोएडा पुलिस ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। फरीदाबाद से महज 25 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर की मदद से किडनी पहुंचाई है। इससे एक मरीज को नई जिंदगी मिल पाई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा पुलिस ने एक बार फिर से अपनी तत्परता का परिचय दिया है। एक गंभीर मरीज़ को नई जिंदगी देने के लिए नोएडा पुलिस ने फरीदाबाद से एक किडनी को महज 25 मिनट में नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया। नोएडा पुलिस के इस कमाल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

तैयार किया गया ग्रीन कॉरिडोर

बता दें कि इसके लिए पुलिस ने शहर में एक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और एम्बुलेंस को एस्कॉर्ट करते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया। दरअसल, इस किडनी को हॉस्पिटल में एक घंटे के अंदर पहुंचाना था, लेकिन नोएडा पुलिस ने अपनी तत्परता से इसे 25 मिनट में ही पहुंचा दिया।

मरीज को मिली नई जिंदगी

यथार्थ हॉस्पिटल ने इसके लिए नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त किया है। हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि पुलिस की मदद से मरीज़ को नई जिंदगी मिल पाई है। इससे पहले भी ग्रीन कॉरिडोर की मदद से कई मरीजों की जान बचाई जा चुकी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article