Noida News: नोएडा में जिस तरह से रेप के मामले सामने आ रहे हैं उसी तरह पुलिस ने भी आरोपियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। नोएडा पुलिस ने एक नाबालिग से रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।
बता दें कि, पकड़ा गया आरोपी हसनपुर जिला अमरोहा का रहने वाला है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
