गाजियाबाद

Delhi NCR में सांसों पर संकट, नोएडा-गाजियाबाद में डेंजर जोन में पहुंचा AQI का लेवल

Ghaziabad News: : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद दीपाली से पहले पॉल्यूशन का स्तर बढ़ता जा रहा है। दीपावली के पहले ही प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचने से ग्रैप की गाइडलाइन के अनुसार पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। पराली जलने के बाद और खतरनाक हो सकती है हवा-

Image

जियाबाद में डेंजर जोन में पहुंचा AQI का लेवल (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Ghaziabad News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर दीपावली से पहले ही खतरनाक जोन में पहुंचने लगा है। आने वाले दिनों में यह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। जब लोगों को सांस लेने में दिक्कत होना शुरू होगी। इस प्रदूषण के चलते बुजुर्गों और बच्चों पर सबसे ज्यादा इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को सुबह 10 बजे 259, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 270 और गाजियाबाद में 265 दर्ज किया गया है।

दिल्ली एनसीआर में सांसों पर प्रदुषण का पहरा

नोएडा के सेक्टर 116 में वायु सूचकांक 306 मापा गया है। जो खतरनाक जोन में पहुंच गया है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 में वायु सूचकांक 310 पर पहुंचा हुआ है। वहीं गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थिति और भी गंभीर हो चुकी है। यहां पर वायु सूचकांक 335 पर पहुंच गया है। इससे बुजुर्ग और बच्चों के लिए हवा हानिकारक साबित हो रही है।

दीपावली के पहले ही प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा

आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग ने इससे निपटने के लिए कवायद शुरू कर दी है। दीपावली के पहले ही प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचने से ग्रैप की गाइडलाइन के अनुसार पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। इसका कारण यह है कि जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है।

पराली जलने पर और खराब होगा प्रदूषण का स्तर

खुले में हो रहे निर्माण कार्यों पर किसी तरीके का कोई प्रतिबंध नहीं लगा है, ना ही वह किसी मानकों का पालन कर रहे हैं। इसी वजह से धीरे-धीरे वायु गुणवत्ता खराब होती दिखाई दे रही है। कुछ दिनों बाद दिवाली में पटाखों के चलते और अन्य राज्यों में पराली जलाए जाने के चलते भी प्रदूषण का स्तर और भी ज्यादा खतरनाक होने की उम्मीद है।

इनपुट- IANS

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article