नोएडा

Noida में 25 झुग्गियां जलकर खाक, दमकल की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

नोएडा के कुलेसरा गांव में 25 झुग्गियां आग लने से जलकर राख हो गई। इस घटना में वहां खड़ी बस और अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। दमकल की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू किया।

Image

झुग्गियों में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Noida News: नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को आग लग गई। लोगों ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

बस और अन्य वाहनों में भी लगी आग

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने के अनुसार रविवार दोपहर को दमकल पुलिस को कुलेसरा गांव में बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 25 झुग्गियों में आग लगी थी। आग की लपटों ने वहां खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article