नोएडा

उंगली पर स्याही दिखाओ और डिस्काउंट पाओ, नोएडा के रेस्टोरेंट में खाने पर मिल रही छूट

नोएडा में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रेस्टोरेंट में छूट दी जा रही है। इसका लाभ नोएडा में रहने वाले कोई भी वोटर ले सकता है। उन्हें वोटिंग के बाद उंगली पर स्याही दिखाना होगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Noida News: नोएडा में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होना है और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। ऐसे में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नोएडा के रेस्टोरेंट में नया ऑफर लाया गया है। नोएडा में लोग अब अपने उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर छूट पा सकते हैं। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की नोएडा इकाई ने कहा कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'डेमोक्रेसी डिस्काउंट' लाया गया है। उन्होंने बताया कि उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर ग्राहक अपने बिल पर 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑफर गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले लोगों के लिए लागू होगा।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

एनआरएआई नोएडा के अध्यक्ष वरुण खेड़ा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के करीब 50 प्रतिशत रेस्टोरेंट इस मुहिम में शामिल हो गए हैं, जिसका लक्ष्य जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। बता दें कि यह ऑफर 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को लागू रहेगा। जो भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अपने साथ पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही उंगली पर स्याही का निशान दिखाना होगा। तभी उन्हें ये डिस्काउंट मिलेगा।

डीएम ने की तारीफ

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने इस मुहिम को सकारात्मक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे मतदाता प्रोत्साहित हो और मतदान का प्रतिशत बढ़े। उन्होंने पिछले चुनाव में कम वोटिंग को लेकर चिंता जताई। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में गौतमबुद्ध नगर में 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 39.79 फीसदी मतदान हुआ था। साथ ही 2014 में गौतमबुद्ध नगर में 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 2014 में 42.9 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो चिंता की बात थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article