नोएडा

नोएडा में लगी भीषण आग, नजरों के सामने 2 PG जलकर राख; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Noida: नोएडा सेक्टर 62 के दो पीजी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

नोएडा के दो पीजी में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida: नोएडा के दो पीजी में अचानक आग लग गई। घटना नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 की है, जहां दो पीजी में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दोनों पीजी के को कराया खाली और सभी वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है आग इलेक्ट्रिक पैनल में शॉट सर्किट की वजह से लगी। घटना में किसी के हताहत की सूचना अभी तक नहीं है। समय रहते सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट से लगी। वहीं स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच कराने और आगे आग की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article