नोएडा एक्सटेंशन की पंचशील ग्रीन्स 1 सोसायटी में संडे यानी यानी 18 जून को भीषण आग लग गई है, आग लगने से पूरी सोसायटी में हडकंप मच गया वहीं तुरंत ही फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की सूचना दी गई, उसके कुछ देर बाद ही दमकल कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताते हैं कि आग खासी भीषण थी जिससे फ्लैट में रखा हुआ सारा सामाना आग जलकर राख हो गया है वहीं जान का कोई नुकसान इसमें नहीं हुआ है ये बस गनीमत रही।
बताया जा रहा है कि आग AC से लगी जो थोड़ी ही देर में विकराल हो गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया आग लगते ही घरवाले और पड़ोसी आग बुझाने में जुटे रहे।
आग बुझाने वाला उपकरण सब कागजी साबित हुआ
बताते हैं कि सोसाइटी में हर फ्लोर पर आग बुझाने वाला उपकरण है लेकिन वो सब कागजी साबित हुआ वहीं बताते हैं कि कई महीनों से इसका मॉक-ड्रिल भी नहीं हुआ था, गौर हो कि इससे पहले भी ग्रेनोवेस्ट में आग लगने के मामले सामने आते रहे हैं।
Video साभार- NBT Hindi News
