नोएडा

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 40 पुरुष और 33 महिला गिरफ्तार; अमेरिकियों को लगा रहा था चूना

नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है, पुलिस ने 40 पुरुष और 33 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी अमेरिकी नागरिकों को चूना लगा रहे थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शनिवार को फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 40 पुरुष कर्मचारी और 33 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इस गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर लोग शामिल

पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर मणिपुर और नागालैंड के रहने वाले युवक युवतियां हैं। इस कॉल सेंटर के जरिए ये लोग यूएस बेस्ड नागरिकों के उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी कर उनके साथ ठगी किया करते थे। अब तक ये लोग करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस ने जब्त किए ये सामान

पुलिस की जांच में पता चला है कि सेक्टर-90 में बने भूटानी अल्फाथूम बिल्डिंग में ये बीते 4 महीनों से अपना कारोबार चला रहे थे। पुलिस को इनके कब्जे से 73 कम्प्यूटर सेट (टीएफटी, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, हेड फोन आदि), 14 मोबाइल, 3 राउटर, 48,000 रुपए नकद, 58 वर्क प्रिंट आउट और फर्जी कॉल सेन्टर संचालन के उपकरण बरामद किये गए हैं।

अमेरिकी नागरिकों को लगाता था चूना

अभियुक्त कंप्यूटर में मौजूद वीआईसीआई डायल सॉफ्टवेयर तथा एक्सलाईट/आईबीम डायलर का प्रयोग कर कॉल प्राप्त करते थे जो कॉल सेंटर के मालिक द्वारा लैंड करवाई जाती थी। कॉल प्राप्त होने पर फ्लोर पर मौजूद सभी यूएस मार्शल बनकर अमेरिकी नागरिकों की कॉल रिसीव करते थे। उन्हें सोशल सिक्योरिटी नम्बर से सम्बंधित आपराधिक गतिविधियों में उनके लिप्त होने का डर दिखाकर गिफ्ट कार्ड व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा प्राप्त कर ठगी करते थे।

पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर में कार्यरत अभियुक्त फर्जी टेली कॉलिंग का इस्तेमाल कर विदेशी नागरिकों को कॉल करते थे। कॉल मिलने पर ये लोग अमेरिकी नागरिकों को झांसा देकर उनसे उनका सोशल सिक्योरिटी नम्बर प्राप्त कर लेते थे। अभियुक्त एक स्क्रिप्ट के जरिए अमेरिकी नागरिकों को झांसा देते थे।

कैसे दे रहा था अंजाम

अभियुक्तों ने अमेरिकी मार्शल तथा अमेरिकी ट्रेजरी की फर्जी ईमेल आईडी बनाई, जिनके द्वारा अमेरिकी नागरिकों के सोशल सिक्योरिटी नंबरों का दुरुपयोग कर उनका नाम अवैध आपराधिक गतिविधियों मे आ जाने की बात कहकर तथा एफबीआई द्वारा जांच एवं गिरफ्तारी करने की बात कह कर ठगी की जाती थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article