नोएडा

Noida News: चार दिन बाद डंपिंग ग्राउंड की आग बुझी, आस-पास के लोगों ने ली राहत की सांस

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 08:47 PM IST

नोएडा के सेक्टर-32 में लगी आग चार दिन बाद बुझ गई है। इस आग को बुझाने में 150 से अधिक कर्मी लगे हुए थे, जिस पर आज काबू पा लिया गया।

Image

डंपिंग ग्राउंड में लगी थी आग।

Photo : PTI

Noida News: नोएडा के सेक्टर-32 में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाने में 96 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। आग 25 मार्च को शाम छह बजे लगी थी। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां करीब सैकड़ों चक्कर लगाकर अब तक 60 लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव कर चुकी हैं। आग लगने के कारण निकलने वाला धुएं से आसपास के इलाकों में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया था। फायर ब्रिगेड के 150 से ज्यादा कर्मचारी इस आग पर काबू पाने में लगे हुए थे।

नोएडा प्राधिकरण ने जेसीबी मशीन मंगाकर आसपास मिट्टी को खोदकर गड्ढा किया ताकि अंदर तक लगी आग को रोका जा सके। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कई टैंकर भी मौके पर भेजे गए थे।

लोगों ने ली राहत की सांस

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि यह इलाका दो किलोमीटर लंबा और डेढ़ किलोमीटर चौड़ा है। इस जगह पर हॉर्टिकल्चर के वेस्ट को डंप किया जाता है। तेज हवा चलने के कारण इस आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि आसपास के सेक्टर में रहने वाले लोगों को भी इसके धुएं से परेशानी हो रही है। इसलिए कोशिश की जा रही थी कि जल्द से जल्द इस पर काबू पाया जाए।

सीएफओ दावा कर चुके हैं कि आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई थी। आग बुझाने के बाद उनकी पहचान का काम किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article