नोएडा

Places to visit near Noida: नोएडा के पास हैं घूमने लायक ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर बना सकते हैं जाने का प्लान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 22, 2022, 04:47 PM IST

Best Places to Visit nearNoida: अगर आप नोएडा में हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं नोएडा के आसपास मौजूद कुछ खास जगहों के बारे में। इन जगहों पर जाने का प्लान आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कर सकते हैं।

Image

Places to visit near Noida: नोएडा के पास हैं घूमने लायक ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर बना सकते हैं जाने का प्लान

Places to visit near Noida: अगर आप नोएडा में हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपके पास एक नहीं ढेर सारे ऑप्शन हैं। नोएडा में या नोएडा के बाहर जाकर आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं नोएडा के आसपास मौजूद कुछ खास जगहों के बारे में। इन जगहों पर जाने का प्लान आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कर सकते हैं।

आगरा Agra

ताजनगरी आगरा नोएडा के बेहद करीब है। केवल दो घंटे की ड्राइव करके आप आगरा पहुंच सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे से जाने पर आपका सफर रोमांचक होगा। एक दिन की इस यात्रा में आप ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, रामबाग घूम सकते हैं और आगरा के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

taj mahal

Taj Mahal

मथुरा-वृंदावन Mathura- Vrindavan

नोएडा से मथुरा और वृंदावन की दूरी अधिक नहीं है। आप सुबह 6 बजे निकलेंगे तो 8 बजे से पहले वृंदावन पहुंच जाएंगे, वो भी यमुना एक्सप्रेस वे से। यहां आप बांकेबिहारी के दर्शन कर मथुरा जा सकते हैं। दोनों जगह घूमकर देर शाम तक नोएडा वापस आ सकते हैं।

vrindavan

Vrindavan

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी भी एतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश की विरासत को संजाए फतेहपुर सीकरी काफी खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी पहुंचा जा सकता है।

neemrana

Neemrana

नीमराना फोर्ट

नोएडा से घूमने जाने के लिए नीमराना फोर्ट बेहतरीन जगह है। जयपुर रोड स्थित यह किला पृथ्वीराज चौहान के वंश द्वारा निर्मित किया गया था। यह ऐतिहासिक किला अब होटल में तब्दील हो गया है और यहां रुकना किसी लग्जरी से कम नहीं। नोएडा से लोग यहां पूरा दिन बिताने या किसी खास मौके को सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। इस किले को साल 1986 में हेरिटेज रिजॉर्ट में तब्दील किया गया था। अब यहां बेहतरीन रेस्टोरेंट, कमरे, पूल आदि हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article