Best Places to Visit in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को एक औद्योगिक नगर के रूप में बसाया गया था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की यहां कई ऐसी घूमने लायक जगह हैं जहां पर आप वीकेंड की छुट्टियों में प्लान बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा और इसके आसपास कई ऐसे पिकनिक स्पॉट व दार्शनिक स्थल हैं जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। कम बजट में शानदार जगहों पर घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है ग्रेटर नोएडा।
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे प्लेस हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। यहां म्यूजियम और कई पार्क ऐसे हैं जहां पर जाने के लिए वीकेंड में प्लान बनाया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा के आसपास भी कई दार्शनिक स्थल हैं जहां आप विजिट कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट
ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट दुनिया के सबसे तेज एफ-1 सर्किट में से एक है। इसे 2011 में जर्मन, हरमन टिल्के ने डिजाइन किया था। यदि आप मोटर रेसिंग के शौकिन हैं तो आप यहां विजिट कर सकते हैं। यहां कई अच्छी बातें जानने को मिलेंगी। इसको बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। इसे 2011 में तत्कालीन यूपी सरकार के सहयोग से शुरू किया गया था। वर्तमान में यह एक घूमने लायक बेस्ट प्लेस है। यह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-25 में स्थित है।
ग्रेटर नोएडा के अल्फा -2 का सिटी पार्क
बता दें कि, आपको हरियाली से खासा लगाव है, तो आपको ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में घूमने की योजना बनानी चाहिए। हरे-भरे छोटे-छोटे हजारों पौधों से सुसज्जित यह पार्क ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए संभवत: बेस्ट बन गया है। इसके अलावा, सिटी पार्क आसपास के रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा पिकनिक प्लेस बन गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, पार्क में हर साल मार्च महीने में एक फ्लावर शो भी आयोजित किया जाता है। यह ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में स्थित है।
पक्षी प्रेमियों के लिए बेस्ट है सूरजपुर पक्षी अभयारण्य
ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर पक्षी अभयारण्य सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए उत्तम जगह है। इस अभयारण्य में हर साल सैकड़ों प्रवासी पक्षी आ जाया करते हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। यदि आप भी प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां विजिट कर सकते हैं। आप यहां से शानदार अनुभव लेकर जाएंगे। लोग ऐसा मानते हैं कि वीकेंड में यहां आकर वह खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
नॉलेज पार्क का स्टेलर चिल्ड्रन म्यूजियम
ग्रेटर नोएडा में स्टेलर चिल्ड्रन म्यूजियम एक शानदार जगह है। यदि आपके छोटे बच्चे घूमने की जिद कर रहे हैं तो यह प्लेस उनके लिए बेहतरीन है। आप उन्हें कुछ सीख देने के साथ-साथ एक मजेदार अनुभव के लिए यहां ला सकते हैं। यहां कई ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो बच्चों की समस्या का समाधान करते हैं। यहां पर बच्चों के मनोरंजन के साथ उनके कौशल विकास पर भी काम होता है।
नोएडा के आसपास की उम्दा दार्शनिक स्थल अक्षरधाम मंदिर
बता दें कि, अक्षरधाम मंदिर नोएडा बॉर्डर पर स्थित है। यह ग्रेटर नोएडा से अधिक दूरी पर नहीं है। यह एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसे बनाने में 11,000 से अधिक कारीगर लगाए गए थे। देश भर के पर्यटकों को यह आकर्षित करता है। आप इस दार्शनिक स्थल पर घूमकर खुदको तरोताजा महसूस करेंगे। यहां पर शाम को लाइट शो होता है, जो देखने लायक है।
