नोएडा

Noida News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद

  • Agency by: IANS
  • Updated Jul 9, 2024, 01:53 PM IST

Noida News: नोएडा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Image

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • दुष्कर्म के बाद जंगल में छुपा आरोपी
  • पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नोएडा थाना सेक्टर-39 में थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी जंगल में छुपा हुआ था। आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने पहुंची और मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

नोएडा पुलिस ने बताया की आरोपी उदयवीर मथुरा का रहने वाला है। 8 जुलाई को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी उदयवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।

जंगल में छुपा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के सेक्टर-42 के जंगल में छिपे होने का पता चला। पुलिस ने कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को ढूंढ रही थी। इसी दौरान 20 साल के उदयवीर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया।

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार