नोएडा

Noida Bus Fire: नोएडा में चलती बस बनी आग का गोला,सेक्टर 24 इलाके के सिटी सेंटर के पास की घटना

noida bus fire news: नोएडा में चलती बस में लगी आग लगने की खबर सामने आई है बताते हैं कि आग की ये घटना नोएडा के थाना सेक्टर 24 इलाके के सिटी सेंटर के पास हुई है।

Image

नोएडा में चलती बस बनी आग का गोला

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के सिटी सेंटर के पास एक बस में आग लग गई
  • आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है
  • घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

noida bus fire news: नोएडा से 11 जुलाई को एक घटना की खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि शहर के व्यस्त नोएडा के थाना सेक्टर 24 इलाके में सिटी सेंटर के पास एक बस में आग (fire in bus) लग गई, इस घटना से भारी अफरा-तफरी मच गई, गनीमत ये कि बस में कोई सवारी नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस में वेल्डिंग करा कर लौट रहा था इस दौरान ये हादसा सामने आय़ा है, ये घटना सिटी सेंटर जो नोएडा के थाना सेक्टर 24 में है वहां हुई है।

भीषण आग से आसपास हड़कंप मच गया

बस में अचानक लगी भीषण आग से आसपास हड़कंप मच गया, वहीं बस चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई,सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग वाले पहुुंचे।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, वहीं आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है गनीमत ये रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article