गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने कहा कि सभी कोचिंग सेंटरों के मालिक दो दिनों के भीतर अपने केंद्रों को यूपी कोचिंग अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत करा लें।गौर हो कि बीते दिनों दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने के कारण वहां पढ़ रहे कई बच्चे आग की चपेट में आ गए थे।
डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी कोचिंग रेगुलेशन एक्ट 2002 के तहत प्रदेश में संचालित होने वाले सभी कोचिंग संस्थानों को डीआईओएस के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, पंजीकरण के लिए अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य है। लेकिन ये कोचिंग सेंटर बिना माध्यमिक शिक्षा विभाग में पंजीयन कराए चल रहे हैं। ऐसे में दमकल विभाग से एनओसी मिलने पर भी संशय बना हुआ है।
विभाग के द्वारा 54 कोचिंग सेंटर की नोटिस जारी किया है, उसमें शामिल हैं:-
IMS Coaching Centre,Bhardwaj Classes, Kashvi Institute, Eye Proof Learning Solution, Beacon Classes, Ramagya Institute, Marksman Classes, Alpha-Beta Classes, DD Target, Vishal Institute of Education, Modular Education, Prasanthinilayam Classes, Padmavati Institute, Earth Centre For Learning, Vibhor Institute, Mission For Excellence, PIE Education, Kaizen Institute, Entropy Classes, Techavera Solution, Scholars Academy, Sinhal Classes, Brilliant Tutorials, Byju's Classes, Amity Institute Of Competitive, Mahindra, Vidyamandir Classes, Narayana Coaching Centre, Texas Review, Pratham Coaching Centre, Plutus Academy, Merit Makers, Career Power, Time Coaching Centre
गौर हो कि मुखर्जी नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है, इस हादसे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
