शहर

ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, जानें नीतीश कुमार ने विधान परिषद में किसकी ओर इशारा कर कही ये बात

बिहार विधानपरिषद में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 15 साल के RJD शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में कोई काम नहीं हुआ। सीएम ने मौजूदा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार विधानपरिषद में आज विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 15 साल के RJD शासन पर जमकर हमला बोला और हल्ला करने वालों को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि बिहार में इनके 15 साल के राज में कोई काम नहीं हुआ। इसी बीच उन्होंने कहा, ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

अरे भाई... ये लोग जो थे पहले... तो कोई काम किया है और जब हम लोगों की सरकार आई है 2005 में... तो एक-एक चीज देख लिया। हर चीज को जानते हैं। यह कोई काम की है। लड़की है इसके जो हट गए कुछ दिन के बाद, तैसी को बना दिया... ये लोग कोई काम किया है। तीन को बोल रही है सुनो तुम बोल रहे थे तो कुछ काम किया है? आज तक वो लोग किसी महिला को बढ़ाया है? आज तक कभी कोई काम किया है? इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है और हम लोगों की सरकार के द्वारा सारा का सारा काम किया जा रहा है।

जो भी गड़बड़ करता है उस पर एक्शन होगा। एक-एक तरह से बिहार कितना आगे हो रहा है और केंद्र सरकार का सहयोग है और इसके चलते बिहार बहुत आगे बढ़ रहा है। आप लोग तो आज तक कोई काम ही नहीं किए, यहां पर आके क्या खड़ा हो रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधान परिषद अध्यक्ष की तरफ बोलते हुए कहा कि इन सब लोगों पर तो एक्शन लेना चाहिए। यह कोई तरीका है। अरे इन सबको कुछ आता था? कोई काम किए हैं? 15 साल तक कुछ नहीं काम नहीं हुआ है। 20 साल तक हमारी सरकार में कितना काम हुआ है और बिहार कितना आगे बढ़ा है, ये और बढ़ने वाला है। इसीलिए जान लीजिए इन लोग का कोई मतलब नहीं है। फालतू है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article