शहर

Munger News: नमामि गंगे योजना के इंजीनियर को बदमाशों ने मारी गोली, निर्माण कार्य के दौरान विवाद के बाद किया हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 03:04 PM IST

बिहार के मुंगेर में नमामि गंगे योजना के एक इंजीनियर पर बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। इस हमले से इंजीनियर घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के इंजीनियर पर हमला (सांकेतिक फोटो)

Munger News: बिहार में नमामि गंगे योजना से जुड़े एक इंजीनियर पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार को अपराधियों ने इंजीनियर को गोली मार दी। इस घटना में इंजीनियर घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपराधियों ने किसी विवाद के चलते इंजीनियर पर यह हमला किया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है।

अस्पताल में भर्ती इंजीनियर

पुलिस के अनुसार मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है, जिसमें सड़क की खुदाई की जा रही है। इसी काम में लगे इंजीनियर विपिन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। इंजीनियर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके घुटने में गोली लगी बताई जा रही है। घायल इंजीनियर यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं।

निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोगों से इंजीनियर का विवाद हुआ और फिर इंजीनियर को गोली मार दी गई। कासिम बाजार के थाना प्रभारी मिंटू सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article