शहर

Nainital Accident: नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरकर नदी में समाई कार; तीन शिक्षकों की मौत

नैनीताल में रातीघाट के पास शनिवार देर रात एक शादी समारोह में जा रहे चार शिक्षक हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर नदी में गिरी, जिसमें तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि चौथा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

फाइल फोटो

Nainital Accident News: नैनीताल में शनिवार देर रात रातीघाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन शिक्षकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चारों लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया और कार सीधे शिप्रा नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर हादसा

यह हादसा नैनीताल के अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर हुआ। शनिवार शाम करीब 7 बजे रातीघाट के पास गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कार लगभग 60 मीटर नीचे नदी में गिर गई। पुलिस के अनुसार कार में चार शिक्षक सवार थे। जिनमें सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैंसोड़ा, संजय सिंह बिष्ट (50) और अल्मोड़ा जिले के हल्द्वानी में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के ब्लॉक प्रेसिडेंट मनोज कुमार शामिल थे।

बचावकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को निकाला

बचावकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से दो को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल संजय और मनोज को सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई, जबकि मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस घटना में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article