मुंबई

Washim: महाराष्ट्र के वाशिम में तेज रफ्तार का कहर; समृद्धि महामार्ग पर कार पलटने से 2 की दर्दनाक मौत

Washim News Today (वाशिम की खबर ): गुरुवार रात समृद्धि महामार्ग पर वाशिम जिले के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलटने से तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

समृद्धी महामार्ग पर कार पलटने से हादसा

Photo : Times Now Digital

Washim Road Accident: गुरुवार रात 9 बजे वाशिम जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर शेलूबाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पुणे से नागपुर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और आस-पास से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत वहां पहुंची और घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article