मुंबई

इंजीनियर ने 5 साल तक खुद को घर में किया कैद, गेट खुलने पर अंदर का नजारा देख लोग हैरान; जानें क्यों उठाया ये कदम

पनवेल के जुईनगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मानसिक आघात और डर के चलते खुद को पांच साल तक घर में बंद रखा। वह 2020 में परिवार की मौत के बाद से डिप्रेशन में चला गया। इस बीच एक LIC एजेंट ने उसकी हालत का फायदा उठाया और धोखाधड़ी का शिकार बनाया। पड़ोसियों की सूचना पर उसे रेस्क्यू किया गया। अब उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के जुईनगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पांच साल तक अपने घर में कैद रहा। युवक ने डर के कारण खुद को अपने घर में बंद कर लिया। इन 5 सालों में वह कचरा फेंकने भी घर से बाहर नहीं गया। जिस कारण उसके कमरे में गंदगी का अंबार लग गया।

परिवार को खोकर मानसिक रूप से टूटा युवक

यह मामला पनवेल निवासी 35 वर्षीय युवक का है, जिसने 2020 में अपने माता-पिता और भाई को खो दिया था। जिससे उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इस हादसे के बाद वह खुद को पूरी दुनिया से अलग मानने लगा और उसे लगने लगा। उसे लगा कि उसके पास अब कोई नहीं है और अगर वह किसी से मिला, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

LIC महिला एजेंट ने युवक के साथ की धोखाधड़ी

इंजीनियर की इस मानसिक स्थिति का एक LIC की महिला एजेंट ने फायदा उठाया। उसने झूठ बोलकर खुद को उसकी संपत्ति की वारिस घोषित करवा लिया। उसने युवक को यह भी कहा कि अगर वह किसी से मिला, तो लोग उसे मार देंगे। यह डर उसके अंदर इस कदर घर कर गया कि उसने अपने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। युवक ने 2020 से 2025 तक अपने घर में ही कैद होकर जीवन बिताया। वह खाना भी होटल से मंगवाता था, लेकिन कभी भी कचरा बाहर नहीं फेंका। उसके कमरे में सालों से तक कचरे और गंदगी का ढेर लग गया।

स्थानीय लोगों ने शील आश्रम को बुलाया

स्थानीय लोगों ने जब उसके घर से बदबू और अजीब हरकतों को देखीं, तो उन्होंने शील आश्रम को सूचना दी। जिसके बाद आश्रम की टीम मौके पर पहुंची। जब टीम ने घर का दरवाजा खुलवाया, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला मिला। युवक कमरे में अकेला पड़ा था, वह बेहद कमजोर और मानसिक रूप से टूट चुका था। उसे तत्काल उपचार और देखभाल के लिए ले जाया गया। फिलहाल युवक की मानसिक स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एजेंट द्वारा की गई धोखाधड़ी की भी छानबीन की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article