मुंबई

Mumbai News:महाराष्ट्र की नई डीजीपी बनीं IPS रश्मि शुक्ला, पहली बार किसी महिला अधिकारी के हाथ आई कमान

महाराष्ट्र को पहली महिला डीजीपी के तौर पर वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला को नियुक्त किया गया है। 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के रूप में पदस्थ थी।

Image

IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की डीजीपी

मुंबई: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला को गुरुवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। राज्य के गृह विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया। वर्ष 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के रूप में पदस्थ थी। पूर्व डीजीपी रजनीश सेठ के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को डीजीपी महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। रश्मि शुक्ला इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

कौन हैं IPS रश्मि शुक्ला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल का डीजी नियुक्त किया था। तब से वह सीआरपीएफ में एडिशनल डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी निभा रही थीं। 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं। वह इससे पहले फोन टैपिंग से जुड़े एक मामले में सुर्खियों में भी आईं थीं। इतना ही नहीं आईपीएस रश्मि शुक्ला पर आरोप लगा था कि उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी नेता एकनाथ खडसे समेत कुछ अन्य नेताओं का फोन टैप किया था। तब कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज की गई थी। बाद में एकनाथ शिंदे सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को खारिज कर दिया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

Delhi News:  दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट