मुंबई

मूसलाधार बारिश से उफनते नदी-नाले, कंधों पर रखकर पार कर रहे मोटरसाइकिल

पिछले एक सप्ताह से गढ़चिरोली जिले में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है।

गढ़चिरौली: पिछले एक सप्ताह से गढ़चिरोली जिले में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। इस बची यहां सबसे चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है गढ़चिरोली जिले से, जहाँ नागरिक कंधों पर मोटरसाइकिल उठाकर, जान हथेली पर रखकर, उफनते नालों को पार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गढ़चिरोली जिला नक्सल प्रभावित और अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी इस जिले में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है। राज्य सरकार ने ये ऐलान किया था कि गढ़चिरोली अब राज्य का आखिरी जिला नहीं, बल्कि पहले नंबर पर गिना जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश के इस दौर में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। नाले पार करने के दौरान हर पल जान का ख़तरा बना रहता है। नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी पुलों का निर्माण हो, सड़कों की मरम्मत हो और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article