मुंबई

Water Taxi: 50 मिनट में मुंबई से पहुंचेगे नवी मुंबई, बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया तक वाटर टैक्सी शुरु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 11:02 PM IST

water taxi in Mumbai:नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत की गई है।

Image

बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत

मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने लिया है। मंगलवार से नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत की गई।बताया गया है कि निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू हुई।

इससे समुद्र मार्ग से लगभग 50 से 60 मिनट में बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया (Belapur to Gateway of India) पहुंचा जा सकेगा। इस समय सड़क मार्ग से दो घंटे और लोकल ट्रेन से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगता है।

बेलापुर से गेट वे सुबह 8:30 बजे और गेट वे बेलापुर शाम 6:30 बजे दो फेरे होंगे। डबल डेकर बोट में निचले डेक के लिए 250 रुपए और ऊपरी डेक (बिजनेस क्लास) के लिए 350 रुपए टिकट होगा।

200 यात्रियों की क्षमता वाली हाई स्पीड नाव बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया जलमार्ग पर संचालित की जाएगी। जिसमे निचले डेक पर १४० और ऊपरी डेक पर ६० पैसेंजर बैठ पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article