मुंबई

Navi Mumbai Hit and Run: नशे में धुत चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक महिला घायल, लोगों ने की ड्राइवर की जमकर पिटाई

Navi Mumbai Hit and Run: नवी मुंबई में नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने महिला को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में आगे बढ़ा और पार्किंग में खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला घायल हो गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नवी मुंबई हीट एंड रन

Navi Mumbai Hit and Run: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कामोठे से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पार्किंग में खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 जून को कामोठे सेक्टर 6ए स्थित सरोवर होटल के सामने हुआ था। ड्राइवर नशे में धुत था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article