मुंबई

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश समद और आसिफ खान गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी वेस्ट के बैरल नाइट क्लब में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश समद खान और आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, समद खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा, मालाड, मालवणी और चारकोप पुलिस थानों में आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

Image

मुंबई में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी वेस्ट के बैरल नाइट क्लब में बंदूक की नोक पर लड़की से छेड़छाड़ करने और दहशत फैलाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने क्लब की इस सीसीटीवी फुटेज की मदद से समद खान और मोहम्मद आसिफ खान को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी में रात 1:35 पर सफेद शर्ट पहना समद, काली शर्ट पहने अपने साथी आसिफ से रिवॉल्वर लेकर अपनी कमर के पास रखता नजर आता है और फिर डांस करने में मशगूल हो जाता है। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने क्लब में डांस के दौरान उसे अपनी रिवॉल्वर का डर दिखाकर बार बार उससे छेड़खानी की।

Mumbai News

Mumbai News

समद खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा, मालाड, मालवणी और चारकोप पुलिस थानों में आधा दर्जन केस दर्ज हैं। इसके अलावा ये हैदराबाद में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में भी आरोपी है। वारदात जहां हुई वो अंधेरी वेस्ट का वो पॉश इलाका है जहां दर्जनों नाइट क्लब हैं जिनमे से ज्यादातर समय सीमा का उल्लंघन कर सुबह तक चलते हैं। इस घटना के बाद अंबोली पुलिस ने बैरल नाइट क्लब को सील कर दिया जबकि पूरे इलाके में नियम तोड़ने वाले बाकी नाइट क्लब भी अब पुलिस की रडार पर हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article