Mumbai News: परिवहन विभाग ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को बड़ी राहत पहुंचाई है। विभाग ने ई-मीटर के रिकैबिलरेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इसके अलावा जुर्माने की राशि को भी कम कर दिया गया है। ई-मीटर के रिकैबिलरेशन की समय सीमा को बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने यह फैसला ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद दिया है। वहीं विभाग ने 16 जनवरी से प्रतिदिन 50 रुपये के जुर्माने को 31 मार्च तक कम कर दिया है।
इस समय सीमा को बढ़ाने का फैसला ऑटो और टैक्सी चालकों की शिकायतों के मद्देनजर किया गया है, जो पहले की समय सीमा के अनुसार, अपने ई-मीटर को रिकैलिब्रेट करने में विफल रहे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों के अनुसार, यूनियनों ने समय सीमा में विस्तार की मांग की क्योंकि कई चालक 15 जनवरी की समय सीमा को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
