मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 करोड़ की स्मगलिंग का पर्दाफाश; मोजों में सोना, तकिए में मिला मादक पदार्थ

Mumbai News Today (मुंबई की खबर ): मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के सोना और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में एयरपोर्ट के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री में 24 कैरेट सोने का पाउडर और तकिए में छिपाए गए नशीले पदार्थ शामिल हैं।

Mumbai Airport (File Photo)

मुंबई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और सोने को जब्त किया है। इस मामले में एयरपोर्ट के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) को पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट पर तस्करी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जांच के बाद विभाग ने एयरपोर्ट के दो कर्मचारियों को पकड़ा, जिनके थैलों में मोजों के अंदर छिपाकर रखा गया 24 कैरेट सोने का चूर्ण बरामद किया गया। जब्त सोने का वजन काफी मात्रा में था और इसकी कुल कीमत करीब 4.24 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले की जांच जारी

विभाग ने बताया कि दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है। एक अन्य मामले में शनिवार को बैंकॉक से मुंबई लौटे दो भारतीय यात्रियों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया। जांच के दौरान उनके ट्रॉली बैग में रखे तकिए के खोल के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 11.881 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11.88 करोड़ रुपये है। दोनों यात्रियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article