मुंबई

Mumbai News: नवी मुंबई को मिलने वाला है खास तोहफा, पूरी शहर में बनेंगी 56 स्मार्ट पार्किंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 04:06 PM IST

Mumbai News: नवी मुंबई के लोगों को बहुत जल्द आधुनिक पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने शहर में 56 आधुनिक पार्किंग लॉट बनाने का फैसला किया है। एनएमएमसी ने शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) से भूखंड प्राप्त करना शुरू कर दिया है। एनएमएमसी ने पार्किंग के लिए सिडको से 111 प्लॉट मांगे हैं, जिनमें से कुछ प्लॉट मिल भी चुके हैं।

Image

नवी मुंबई में बनेंगी 56 पार्किंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नवी मुंबई जल्द बनने वाली हैं 56 आधुनिक पार्किंग
  • एनएमएमसी ने इन पार्किंग को बनाने का फैसला किया है
  • पार्किंग के लिए सिडको से 111 प्लॉट मांगे हैं


Mumbai News: नवी मुंबई में बढ़ती पार्किंग की परेशनी को देखते हुए नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने शहर में 56 आधुनिक पार्किंग लॉट बनाने का फैसला किया है। नागरिक निकाय ने स्ट्रीट पार्किंग सुविधाओं का सहारा लेने के अलावा शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) से भूखंड प्राप्त करना शुरू कर दिया है। इस मामले में नगर आयुक्त राजेश नार्वेकर ने कहा है कि, पार्किंग किसी भी विकासशील शहर के सामने एक प्रमुख मुद्दा है। नवी मुंबई के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, स्थिति के हाथ से निकलने से पहले पार्किंग लॉट बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा है कि, एनएमएमसी का उद्देश्य अगले 15 वर्षों के लिए पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए स्मार्ट आधुनिक व्यवस्था करना है। मोटर चालकों को ऑनलाइन पार्किंग की जगह बुक करने में सक्षम बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे और मांग के अनुसार पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे।

इन लोगों को मिलेगी सुविधा

गौरतलब है कि, शहर के कई नोड्स मुख्य सड़कों और आंतरिक सड़कों दोनों पर पार्किंग की जगह की भारी कमी का सामना करते हैं। पुरानी आवास कॉलोनियों, विशेष रूप से सिडको की ओर से निर्मित आवासीय कॉलोनियों में पार्किंग के लिए बहुत कम जगह होती है, जिससे निवासियों को अपने वाहनों को सड़कों पर पार्क करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक से अधिक वाहन रखने वाले नागरिकों के अतिरिक्त वाहनों को सड़कों पर पार्क करने के उदाहरण भी हैं क्योंकि उनके पास अपने परिसर में केवल एक वाहन की सुविधा है।

शहर में बढ़ी वाहनों की संख्या

इस बीच, शहर में वाहनों की संख्या हर साल 40,000 से अधिक बढ़ रही है, जिसकी आबादी अब लगभग 18 लाख है। इस समस्या से निपटने के लिए, एनएमएमसी ने भारी वाहन घनत्व वाले इलाकों में पार्किंग लॉट बनाने की योजना बनाई है। प्रस्तावित पार्किंग लॉट वाशी नोड में होगी जिसके बाद नेरुल और बेलापुर की जगह पर बनाए जाएंगे। एनएमएमसी ने पार्किंग के लिए सिडको से 111 प्लॉट मांगे हैं, जिनमें से कुछ प्लॉट मिल भी चुके हैं। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्रों के लिए कई मुख्य सड़कों और आंतरिक सड़कों की पहचान की गई है, जिसके लिए अनुमति मिल गई है और काम शुरू हो गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article