मुंबई

Mumbai में इन लाइन्स पर Local Train सेवा पर रहेगा असर, जानें- क्या है वजह?

Mumbai News: 25 दिसंबर को ट्रैक पर मेंटेनेंस के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट का डायवर्जन किया गया है। जिसके चलते बहुत सी ट्रेन अलग-अलग रूट पर चलते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। इसके लिए सेंट्रल रेलवे मुंबई डिवीजन ने एक अधिसूचना भी जारी की है। घर से निकलते वक्त ट्रेन के रूट का पूरा ध्यान रखें।

Image

मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेन रूट का डायवर्सन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेंटेनेंस के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट का डायवर्सन
  • बहुत सी ट्रेन अलग-अलग रूट पर चलकर जाएंगी
  • घर से निकलते वक्त ट्रेन के रूट का रखें पूरा ध्यान

Mumbai News: रविवार को लोकल ट्रेन से सफर वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेलवे, मुंबई मंडल ने ट्रेक पर मेंटेनेंस के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट का डायवर्जन किया है, जिसके चलते लोगों को अलग-अलग रूट की ट्रेनों में सफर करके अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे मुंबई डिवीजन ने कहा है कि मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क मेंटेनेंस के काम के कारण रविवार को कुछ मार्गों पर रूट बाधित रहेगा, जिसके चलते लोकल ट्रेन देरी से चलेंगी। सेंट्रल रेलवे मुंबई डिवीजन ने इसको लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना में कहा गया है कि मध्य रेलवे, मुंबई मंडल 25.12.2022 को अलग-अलग इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस कामों के चलते उपनगरीय खंडों पर एक मेगा ब्लॉक जारी रहेगा। सुबह 10:48 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन धीमी सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्या विहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया है।

इस रूट का हुआ डायवर्सन

यहां जाने वाली ट्रेनों को बायकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे फिर से- उचित डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया गया है। मध्य रेलवे, मुंबई मंडल के अनुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 3:52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाओं को विद्या विहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और बायकुला स्टेशनों पर रुकते हुए अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली वाशी रद्द

वहीं अप हार्बर लाइन सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 9:40 बजे से दोपहर 3:28 बजे तक और डाउन हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल/बेलापुर/ सुबह 10:03 बजे से दोपहर 3:54 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली वाशी रद्द रहेगी। हालांकि, सीएसएमटी-बांद्रा/गोरेगांव सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। रेलवे विभाग ने आगे कहा है कि हार्बर लाइन यात्रियों को ट्रांसहार्बर / मेनलाइन के जरिए से सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे के दौरान सफर करने की अनुमति है और ब्लॉक के दौरान पनवेल-मानखुर्द खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article