मुंबई

Mumbai News: एंटॉप हिल इलाके में एक मकान का हिस्सा गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत

Mumbai News: मुंबई में एंटॉप हिल के विजय नगर इलाके में एक मकान का कुछ हिस्सा गिरने सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

Image

एंटॉप हिल इलाके में एक मकान का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत

Photo : ANI

Mumbai News: मुंबई के एंटॉप हिल में विजय नगर इलाके में स्थित एक घर का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। घर का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य की शुरुआत की। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार, एंटॉप जिले में घर का हिस्सा गिरने की ये घटना शुक्रवार रात 9:25 बजे की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। मृतकों का नाम शोभा देवी मौर्य (45) और जिकरुनिस्सा शेख (50) बताया गया है।

पिछले कुछ दिनों पहले ही मुंबई में स्लैब गिरने की खबर सामने आई थी। यहां निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा नीचे गिर गया था, जिसमें 10 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हुई थी। ऐसा ही एक मामला 30 मई को भी सामने आया था। जहां एक स्लैब गिरने से 2 बुजुर्ग लोगों की जान चली गई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल