मुंबई

Mumbai: मां का जन्मदिन मनाने आए NRI बिजनेसमैन ने 10वीं मंजिल से लगाई छलांग, बैठी जांच

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:00 PM IST

Mumbai Crime News: दक्षिण मुंबई के कोलाबा में एक एनआरआई कारोबारी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, मृतक कारोबारी व्यापार में घाटे की वजह से डिप्रेशन में चल रहा था। उसका अमेरिका में कारोबारा था, जिसमें उसे घाटा हुआ था।

Image

एनआरआई कारोबारी ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एनआरआई कारोबारी ने मुंबई में की आत्महत्या
  • व्यापार में घाटा होने के बाद 10वीं मंजिल से लगाई छलांग
  • मां का जन्मदिन मनाने मुंबई आया था कारोबारी

Mumbai Crime News: व्यापार करने में जितना फायदा होता है, उससे कहीं ज्यादा जोखिम भी बना रहता है। बहुत बार बड़ी डील छोटी-छोटी बातों पर रद्द हो जाती हैं। इसके अलावा एक व्यापारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बैंक से लोन सहित अन्य तरह के कर्ज भी लेता रहा होता है, जिसे वह धीरे-धीरे चुका भी देता है, लेकिन बहुत बार यह कर्ज और कारोबार में बड़ा घाटा एक व्यापारी को अर्श से फर्श पर भी ले आता है। जिसके चलते बहुत बार व्यापारी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं या फिर आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई में एक एनआरआई कारोबारी के साथ हुई है, जो कारोबार में घाटा होने के बाद डिप्रेशन में चल रहा था और फिर उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया है कि, 58 साल के एक एनआरआई कारोबारी ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा में स्थित अपने घर की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी है। मामले पर कोलाबा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, पहली नजर में पता चला है कि, मृतक कारोबारी व्यापार में चल रहे नुकसान को लेकर डिप्रेशन में था।

अमेरिका में था मृतक का कारोबार

पुलिस के मुताबिक, एनआरआई कारोबारी अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका से मुंबई आया हुआ था। उसका शव कोलाबा के एक लग्जरी होटल की ओर से संचालित अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा हुआ मिला था। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था। पुलिस को शक है कि, कारोबारी ने शनिवार दोपहर 10वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। मृतक का अमेरिका में कारोबार था, जिसे वह काफी वक्त से चला रहा था।

आकस्मिक मौत का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मृतक को अपने कारोबार में काफी घटा हुआ था, जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक कारोबारी के परिवार से भी पूछताछ की है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, मृतक के परिवार के सदस्यों ने किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने कारोबारी की आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article