मुंबई

Mumbai News: अपने ही घर से 5 लाख रुपए चुराने के लिए मजबूर हुई बिजनेसमैन की नाबालिग बेटी, हैरान कर देने वाला है मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 02:42 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक नाबालिग ने ब्लैकमेलिंग के डर से अपने की घर में लाखों रुपयों और गहनों की चोरी की है। पीड़ित नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के दबाव में आकर घर में चोरी कर रही थी। उसने आरोपी को 5 लाख रुपये कैश और अन्य कीमती गहने चोरी करके दे दिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

बॉयफ्रेंड के दबाव में नाबालिग ने की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लैकमेलिंग के डर से नाबालिग ने की अपने घर में चोरी
  • बॉयफ्रेंड के दबाव में आकर घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम
  • पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उसे उसके ही घर में चोरी करने के लिए मजबूर किया है। आरोपी लड़के ने नाबालिग से 5 लाख रुपये और कीमती गहने तक हड़प लिए हैं। घटना मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागपाड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 12 साल की नाबालिग की न्यूड तस्वीरें खींच लीं और उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इस डर के कारण पीड़ित नाबालिग ने अपने घर से कीमती सोने और हीरे के गहने सहित पांच लाख रुपये चुराकर आरोपी लड़के को दिए। मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, लड़की आरोपी से साल 2019 में संपर्क में आई थी। वह आरोपी से अपने स्कूल के बाहर मिलती थी। आरोपी ने पीड़ित लड़की को अपना नाम अमन बताया था।

नाबालिग को आरोपी एक कमरे में ले गया

पुलिस ने बताया है कि, लड़की एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ती है और आरोपी से वह अपने स्कूल के बाहर मिली थी। आरोपी ने उससे दोस्ती की और उसे नागपाड़ा के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने उसकी न्यूड तस्वीरें क्लिक की। बाद में आरोपी उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसके चलते लड़की ने शुरू में अपने घर से तीन लाख रुपये चुराए और बाद में दो लाख रुपये की राशि आरोपी को चुराकर दे दी। नाबालिग ने अपने घर से हीरे की अंगूठी, गले का हार, गले का हीरे का सेट, हीरे की चूड़ियां, सोने की चेन और सोने का लॉकेट सहित अन्य गहने भी चुराने शुरू कर दिया और आरोपी को सौंप दिया।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

पुलिस ने बताया है कि, घर से जेवरात और नकदी गायब होने के बाद परिवार को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी और जांच शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने 12 साल की बच्ची से पूछताछ भी की, लेकिन कुछ ठोस सामने नहीं आया। हालांकि, जब पुलिस अधिकारियों ने उसे विश्वास में लिया, तो उसने कबूल किया कि, उसने घर से नकदी और गहने चुराए थे। उसने अपनी कहानी सुनाई, जिसमें बताया गया कि, कैसे आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसने उसे एक बार कमरे में बंद कर दिया था और कैसे उसने धमकी दी थी कि, अगर वह और पैसे नहीं ला पाई तो उसकी तस्वीरें और वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। मामले पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि, नाबालिग के खुलासे के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, अपहरण और पोस्को एक्ट, 2012 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article