मुंबई

लापता थी 20 साल की यशश्री शिंदे, झाड़ियों में मिला चाकू से गोदा हुआ शरीर; बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

नवी मुंबई में एक 20 साल की लड़की लाश मिली है। पुलिस दो दिनों से लड़की तलाश कर रही थी। लड़की के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया है। पुलिस मामले में बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी है-

Image

मुंबई में झाड़ियों में लापता लड़की का शव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार से लापता एक 20 साल की युवती का शव है। लड़की का शब मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लड़की कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों में मिला है। यशश्री के बॉयफ्रेंड (दाऊद शेख) पर उसकी हत्या करने का शक किया जा रहा है। लड़की के पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसके कपड़े भी फटे हुए हैं। शव की हालत देखने के बाद केस की कड़ियां और ज्यादा उलझ गईं हैं। पुलिस इस मामले की हत्या और हादसा दोनों तरह से तफ्तीश में जुटी है।

झाड़ियों में मिला शव

वहीं गुरुवार से ही लापता थी। इसके बावजूद युवती को शनिवार तक नहीं खोजा जा सका। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग तरह से जांच कर रही है। पुलिस की एक का कहना है कि हो सकता है दोनों में अफेयर के बाद शादी को लेकर अनबन चल रही हो, इसलिए बॉयफ्रेंड ने यशश्री का मर्डर कर दिया। नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के बाहर लापता लड़की मिला शव मिला, जिसे पर कई बार छुरा घोंपने के निशान पाए गए हैं।

कॉल रिकॉर्ड्स से चौंकाने वाले तथ्य

पुलिस ने मामल की जां के दैरान कॉल रिकॉर्ड निकाले है, जांच कर रही पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को जब यशश्री लापता हुई तो उसके कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई। जिसके बाद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। सीडीआर से पता चला कि मृतिका नंबर पर काफी देर से बात कर रही थी। इस नंबर से यशश्री को लगातार कॉल आ रही थीं। जब हमने नंबर की डिटेल देखी तो यह नंबर दाऊद शेख नामक युवक का था।

बायफ्रेंड की तलाश कर रही पुलिस

कुछ साल पहले यशश्री और उनके परिवार ने उनके खिलाफ POCSO मामले के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी बीच लापता हुई यशश्री की जांच में पुलिस दाऊद की तलाश में जुटी हुई है। लड़की के लापता होने के बाद से दाऊद का फोन लगातार बंद जा रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article