शहर

Mirzapur Accident News: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वाहन और बस की टक्कर; हादसे में तीन की मौत और 6 घायल

Mirzapur Accident News: मिर्जापुर के विंध्याचल थाने क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस और एक मालवाहक वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।

Image

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा

Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मालवाहक वाहन और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस विंध्याचल जी दर्शन के लिए जा रही थी। उसी दौरान विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर ग्राम के पास ये हादसा हो गया। मालवाहक के साथ बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन से लोगों को निकाला। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।

(इनपुट -IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!