मुंबई

Mumbai: फ्लैट में कुर्बानी के लिए 2 बकरे लाने पर बवाल, सोसायटी के लोगों ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 09:46 AM IST

Bakrid News : सोसायटी के लोगों के मना करने के बावजूद जब व्यक्ति नहीं माना तो विवाद बढ़ता गया। सोसायटी के लोगों के साथ उस व्यक्ति की पहले नोकझोंक हुई और फिर यह विवाद हाथापाई तक आ पहुंची। विवाद थमता न देख वहां पुलिस बुलानी पड़ी।

Bakrid News : बकरीद पर कुर्बानी के लिए सोसायटी में दो बकरे लाने पर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति मुंबई के मीरा रोड स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में दो बकरे लेकर आया था। इस पर सोसायटी के लोगों ने भारी हंगामा किया। लोगों का कहना है कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं है लेकिन फ्लैट में बकरों की मारना ठीक नहीं। सोसायटी में बच्चे रहते हैं इससे उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं।

विवाद हाथापाई तक पहुंचा

सोसायटी के लोगों के मना करने के बावजूद जब व्यक्ति नहीं माना तो विवाद बढ़ता गया। सोसायटी के लोगों के साथ उस व्यक्ति की पहले नोकझोंक हुई और फिर यह विवाद हाथापाई तक आ पहुंची। विवाद थमता न देख वहां पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। रिपोर्टों की मानें तो सोसायटी के लोगों ने मौके पर हनुमान चलीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए।

फ्लैट में बकरों की कुर्बानी की इजाजत नहीं-पुलिस

पुलिस ने कहा कि नियम के मुताबिक फ्लैट में बकरों की कुर्बानी नहीं दी जा सकती। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस सोसायटी में करीब 200 मुस्लिम परिवार रहते हैं। मुस्लिम परिवारों का कहना है कि इस बार बिल्डर ने उन्हें बकरा रखने की जगह नहीं दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article