Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई। बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी।
