मुंबई

Maharashtra Accident: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में चिचगढ़ से देवरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पिछली सीट पर बैठा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

फाइल फोटो

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार से जा रही एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चिचगढ़-देवरी मार्ग पर परास्तोला गांव के पास हुई।

पीछे बैठा शख्स सीटों के बीच फंसा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिचगढ़ से देवरी की ओर जा रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। देवरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में राजा भारती (35) और सोहेल शेख (32) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिछली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति सीटों के बीच फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में शख्स की हालत गंभीर

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में देवरी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article