मुंबई

मुंबई लोकल को लगा ब्रेक! मुख्य लाइन पर रेल सेवाएं बाधित, सिंग्नल में गड़बड़ी

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन के नजदीक सिग्नल में गड़बड़ी होने से लोकल रेल सेवा बाधित हो गई। सुबह दफ्तर जाने के लिए लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन प्रभावित

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण गुरुवार की सुबह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई स्टेशन पर भीड़ हो गई और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली फास्ट लाइन पर सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ लोकल ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रहीं।

अप थ्रू लाइन पर टेक्निकल समस्या

मध्य रेलवे के मुंबई खंड के खंड रेलवे मैनेजर रजनीश गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया, "विक्रोली स्टेशन के पास अप थ्रू लाइन पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण लोकल रेलगाड़ियां रुकी हुई हैं, जिस वजह से कुछ लोकल ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। बाद में उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को सुबह 8.05 बजे ठीक कर लिया गया।

30 मिनट खड़ी रहीं गाड़ियां

यात्रियों ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं 20 से 30 मिनट तक देरी से चल रही हैं और व्यस्त समय के दौरान ट्रेन और स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। चूंकि सीएसएमटी जाने वाली फास्ट ट्रेन लंबे समय तक रुकी रहीं, इस वजह से कई यात्री पटरियों पर उतर आए और वैकल्पिक परिवहन के साधन का उपयोग करके कार्यालय पहुंचने की कोशिश करने लगे। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों में रोष है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article