मुंबई

Mumbai Leopard Video: हाउसिंग सोसायटी में छिपकर पहुंचा तेंदुआ, दहशत के साए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 09:31 AM IST

मुंबई में एक आवासीय सोसायटी में उस समय दहशत फैल गई, जब सीसीटीवी कैमर में आवासीय परिसर की चारदीवारी के पास एक तेंदुए के फुटेज कैद हुए।

Image

तेंदुआ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: एक आवासीय सोसायटी में उस समय दहशत फैल गई, जब सीसीटीवी कैमरे में आवासीय परिसर की चारदीवारी के पास एक तेंदुए के फुटेज कैद हुए। मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए को जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड के किनारे ओबेरॉय स्प्लेंडर आवासीय सोसायटी की दीवार के पास देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

वीडियो जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड क्षेत्र का बताया जा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ चारदीवारी के किनारे किनारे सोसायटी के करीब पहुंच रहा है। वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आतंकित निवासियों ने क्षेत्र में रहने की आशंका व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना कै कि एक शिकारी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा था। सोसायटी के बगल में घूम रहा तेंदुआ बहुत डरावना और खतरनाक है। इससे खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, हम इस मुद्दे के समाधान के लिए वन अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article